दुनियादेशराजनीतिस्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पूरा देश हुआ योगमय

न्यूयार्क में बोदे पीएम मोदी: विश्व आंदोलन की राह पर योग

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड और केंद्रीय मंत्रियों ने भी की हिस्सेदारी
LP Live, New Delhi: देश और दुनिया में आज योग दिवस की धूम रही और पूरा भारत योग के रंग में रंगता नजर आया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम का हिस्सा लिया, तो राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी योग कार्यक्रम में भागीदारी की। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अनेक केंद्रीय मंत्रियों ने भी योग दिवस पर अलग-अलग जगह जाकर योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।

न्यूयार्क में अपने संदश में मोदी ने न्यूयार्क से एक वीडियो संदेश में कहा कि भारतीयों ने हमेशा नए विचारों का स्वागत किया है और उन्हें संरक्षण दिया है तथा देश की समृद्ध विविधता का जश्न मनाया है। पीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति हो या समाज संरचना, भारत का आध्यात्म हो या उसके आदर्श, भारत का दर्शन हो या दृष्टि, हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परम्पराओं को पोषित किया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत से योग का प्रसार पूरे विश्व में समाहित हो रहा है, जिससे संकेत हैं कि योग विश्व आंदोलन बनेगा।

योग कार्यक्रम का हिस्सा बनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है।

भारतीय सैनिकों ने सीमाओं पर किया योग
भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश की थल और समुद्री सीमाओं से लगे 100 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सैनिकों और उनके परिवारों, बच्चों सहित, साथ ही रक्षा नागरिकों ने कार्यक्रमों में भाग लिया, स्थानीय लोगों को भी योग गतिविधियों में शामिल किया गया।

दिव्यांगजन भी योग करने में आगे रहे
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कम से कम 3,000 दिव्यांग जनों ने विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिशों के तहत एक साथ योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भी हिस्सा लिया।

विश्व पर्यटन संगठन ने किया समर्थन
विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का समर्थन करती है क्योंकि संस्कृति से समृद्ध इस देश में पर्यटन के क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करने की ‘विशाल क्षमता’ है। यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव जुराब पोलोलिकाशविली ने यह बात कही। पोलोलिकाशविली जी-20 देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए इन दिनों गोवा में हैं, जहां कई देशों के जी-20 प्रतिनिधियों ने बुधवार को गोवा में राजभवन परिसर में योगासन किया।

एम्स में स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने लिया हिस्सा
नई दिल्ली एम्स में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग भारत की एक प्राचीन परंपरा है, लेकिन समय के साथ, इसका अभ्यास कम होने लगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को बहुत बड़ा प्रोत्साहन दिया है और आज दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां योग का अभ्यास नहीं किया जाता है। योग की व्यापक स्वीकृति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड के बाद, लोग अपने स्वास्थ्य और आरोग्यता के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं। इस कारण योग की प्रासंगिकता और लोकप्रियता भी बढ़ गयी है।

‘गो ग्रीन’ पहल का समर्थन
योग कार्यक्रम से पहले डॉ मांडविया ने साइकिल चलाने में भाग लेकर एम्स के ‘गो ग्रीन’ पहल को भी अपना समर्थन दिया। डॉ मांडविया ने योग को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और सभी से न केवल योग का अभ्यास करने, बल्कि दूसरों को भी इसका अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत; स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव मांझी; एम्स, नई दिल्ली के निदेशक प्रो एम श्रीनिवास और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button