दिल्ली-एनसीआरदेशराजनीति

पांच कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी

21 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह में नए चेहरे भी लेंगे शपथ

LP Live, New Delhi: उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अतिशी को शपथ दिलाने के लिए 21 सितंबर को उप राज्यपाल सचिवालय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री अतिशी के अलावा पांच कैबिनेट मंत्रियों की सूची भी उप राज्यपाल को भेजी गई है, जिसमें नए चेहरे भी शामिल हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति को आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाला पत्र भेजा है। राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री अतिशी के साथ कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए भेजे गये पांच नाम केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजे गये हैं। इनमें मुख्यमंत्री अतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, और मुकेश अहलावत कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति को आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा पेश करने का पत्र भेजा है। यह कदम दिल्ली की राजनीतिक स्थिति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है, और अब आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है। उपराज्यपाल ने नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव रखा है। शपथ ग्रहण समारोह उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित होगा, हालांकि यदि आम आदमी पार्टी कोई और स्थान चाहती है, तो आयोजन वहां भी किया जा सकता है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button