उत्तर प्रदेशदुनियादेशशिक्षा

यूपी: चंद्रमा पर उतरे चंद्रयान-3 को देखेंगे स्कूली बच्चें

बुधवार को शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी परिषदीय स्कूल व मदरसे, होगा सीधा प्रसारण

योगी सरकार ने सभी डायट प्राचार्य और बीएसए को दिये निर्देश
LP Live, Lucknow: यूपी में पहली बार इसरो के किसी अभियान का स्कूलों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। मसलन 23 अगस्त बुधवार की शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा, तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। प्रदेश के मदरसों में भी इसका प्रसारण होगा, जहां मदरसों में भी अल्पसंख्य वर्ग के बच्चों को सुनिश्चित मौजूद रहने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते जारी आदेश में कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी डायट प्राचार्य और बीएसए को निर्देश जारी किये हैं। इसी मकसद से छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

छात्रों में जिज्ञासा और अविष्कारों के प्रति जुनून का अवसर
प्रदेश के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि यह पहली बार है जब सरकार ने इस तरह के ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को एजुकेट करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएंगे।

मदरसों में भी होगा सीधा प्रसारण
उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं भी बुधवार को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के साक्षी बनेंगे। अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने निदेशक, अल्पकल्याण विभाग को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त मदरसों में कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की इस अविस्मरणीय उपलब्धि से मदरसों के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों को भी परिचित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मदरसे मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशन में विकास की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मदरसे के छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि देखने को मिलती है। भारत के चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा की सतह पर उतरना एक यादगार पल है। इसलिए प्रदेश के मदरसों के समस्त छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित कराया जाना आवश्यक है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button