क्राइम

हूटरधारी कथित भाजपा नेता की गाडी सीज

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा में पुलिस ने चला रखा था चैकिंग अभियान, कथित भाजपा नेता हुटर बाजकर दिखा रहा था रौब

LP Live, Muzaffarnagar: हूटर बजाकर सत्ता का रौब गालिब करने वाले फर्जी नेता की कार पर कार्रवाई करने का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा का झंडा व स्टीकर लगी सफारी गाड़ी में बैठे कथित भाजपा नेता की कार के कागजात न होने पर पुलिस ने सीज किया गया।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा- टढेंडा मार्ग पर  पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। अनावश्यक रूप से हूटर बजाने वाली कार को रुकने का इशारा पुलिस ने किया तो चालक मुजम्मिल निवासी टंढेडा ने रौब गालिब करने का प्रयास किया। सफारी कार पर भाजपा का झंडा व भाजपा युवा मोर्चा का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने रौब गालिब करने वाले नेता मुजम्मिल के बारे में जानकारी की तो पार्टी से उसका कोई संबंध नहीं मिला। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कागजात न होने पर कार को सीज करने की कार्रवाई की गयी है। बेहडा सादात मंडल अध्यक्ष दिनेश सैनी ने बताया कि मुजम्मिल नाम का कोई कार्यकर्ता पार्टी ने नहीं है। कार व मुजम्मिल से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button