शिक्षाहरियाणा

1857 की क्रांति के मुख्य सूत्रधार थे महर्षि दयानंद

दयानंद की राष्ट्रवादी विचारधारा से अनेक क्रांतिकारी जुड़े:मनोहर लाल

दयानंद की राष्ट्रवादी विचारधारा से अनेक क्रांतिकारी जुड़े
स्वामी दयानंद सरस्वती व आर्य समाज का आजादी में अहम योगदान
LP Live, Rohtak:हरियाणा के मुख्यमंत्रीने कहा कि भारत को आजाद करवाने में महर्षि दयानंद सरस्वती व उनके द्वारा स्थापित आर्य समाज की विचारधारा का अहम योगदान रहा है। आर्य समाज की विचारधारा से प्रेरित लोगों की बदौलत देश को आजादी मिली।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोलेते हुए यह बात कही। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा

कि उनके दिखाये मार्ग पर चलकर राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसलिए हर व्यक्ति को जाति-पाति, छूआछूत इत्यादि सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए और बच्चों को शिक्षा दिलाकर उन्हें आगे बढ़ाने का सतत प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद 1857 की क्रांति के मुख्य सूत्रधार थे, उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा से राम प्रसाद बिसमील, सरदार भगत सिंह सरीखे अनेक देशभक्त प्रभावित होकर आर्य समाज से जुड़े, जिन्होंने बाद में उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश को आजाद करवाने का काम किया। समरोह की अध्यक्षता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की। जबकि सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

महिला शिक्षा को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार बनने के बाद प्रदेश में 72 महाविद्यालय स्थापित किये गए हैं, जिनमें 31 महिला महाविद्यालय हैं। पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी प्रकार से हरियाणा पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले महिला पुलिस कर्मियों की संख्या मात्र 6 प्रतिशत होती थी, जो बढ़कर 9 प्रतिशत की गई और अब इसको बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जायेगा।

युवाओं के रोजगार पर फोकस
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश युवाओं का प्रदेश है। इसमें 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। इस आबादी को रोजगार, स्वरोजगार का प्रशिक्षण देकर देश व प्रदेश के विकास की धारा में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक नई शिक्षा नीति को भी प्रदेश में पूरी तरह लागू कर दिया जायेगा। जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने युवा भारत-युवा बोध पुस्तिका का विमोचन भी किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button