उत्तर प्रदेशशिक्षा

सुभाष चंद्र त्यागी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेधावियों व शिक्षकों को किया सम्मानित

LP Live, Muzaffarnagar: सुभाष चंद्र त्यागी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें यूपी बोर्ड में जिला स्तर पर मेधावी रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर रविंद्र कुमार, पद्मश्री बृजभूषण त्यागी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद यूपी बोर्ड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम 28 छात्र-छात्राओं को सुभाष चंद्र त्यागी स्मृति चिन्ह स्मृति और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों और उनके विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इसमें हाईस्कूल बोर्ड से अविका सिंह, आयुषी सिंह, अर्जुन जांगिड़, समीर अली, यस सैनी, शौर्य शर्मा, इशा, अवनी सिंगावल, वरुण लक्ष्य रस्तोगी, अग्रिम गुप्ता, आराध्या जवाला, वंश सफिया हुसैन, अवनी सैनी को पुरस्कृत किया गया। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शिवम पाल, अमन पाल, संदीप पाल, कामिनी चौहान, अक्षय कुमार, आकाश, रोहित रितिका ,अरुण, आकाश वर्मा को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पुरस्कृत किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार ने कहा कि ध्यान और लग्न के साथ मेहनत करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करें, क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। इस अवसर पर डा. राजकुमार त्यागी, बृजमोहन त्यागी, एसडी पब्लिक स्कूल की निदेशक चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी, सुनील शर्मा को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल बनाने में अर्चना त्यागी, विजय त्यागी, उमेश त्यागी, अजय त्यागी, वंदना त्यागी, मिलिंद त्यागी, रोहित आदि का सहयाेग रहा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button