शिक्षा

बोर्ड परीक्षा में मिलेगी सफलता, परीक्षार्थी जरूर अपनाएं यह टिप्स 

LP Live, Education Desk: मुजफ्फरनगर स्थित न्यू होरिजन स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल  ने बार्ड परीक्षाथियों को गाइड करने का प्रयास किया है। उन्होंने छात्र छात्राओं के लिए कुछ आवश्यक बिंदुओं को फालो की अपील बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से कि है। उनका कहना है कि मानव संसाधन ही किसी देश को बुलंदियों पर ले जाता है। हमारे विद्यार्थी ही हमारा सशक्त मानव संसाधन बनेंगे और हमारे देश को विश्व गुरु बनाएंगे। इस समय कई लाख बच्चे बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। उन सभी बच्चों को यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं। अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्हें लगातार प्रयास करना चाहिए, उन्हें सफलता अवश्य ही मिलेगी। जो विद्यार्थी अपनी असफलता से डर कर मेहनत करना छोड़ देते हैं, उनका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है, क्योंकि सफलता के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं है। बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स  को ध्यान में रखने की जरूरत होती है, जिनको ध्यान में रखकर पढ़ाई करें।
टाइम टेबल बनाएं
पढ़ाई से लेकर आराम करने तक और साथ ही खाने पीने व सोने का टाइम टेबल बनाया जाना चाहिए। टाइम टेबल में कठिन विषयों को अधिक समय देना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सभी विद्यार्थियों को निर्धारित टाइम टेबल का अनुसरण करना चाहिए।
पूरी नींद व आराम जरूरी
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के समय सभी विद्यार्थी बहुत तनाव में रहते हैं, जिसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे वे शारीरिक रूप से बीमार हो जाते हैं तथा अपना शत-प्रतिशत परीक्षा में नहीं दे पाते। अतः प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम सात घंटे की नींद लेना आवश्यक है।
जब भी अधिक अध्ययन के कारण थकान व तनाव हो , तब विद्यार्थियों को अपनी इच्छानुसार शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए जैसे डांस , कोई खेल जिससे उनका मनोरंजन भी होगा एवं सभी को अपने लक्ष्य में एकाग्रता से अग्रसर होने में मदद मिलेगी। आप कोई अच्छा संगीत भी सुन सकते है। यह समय है कि आप मोबाइल फ़ोन व सोशल मीडिया से दूरी बना लें।
रिवीजन पर दे ध्यान
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए रिवीजन सबसे महत्वपूर्ण होता है । रिवीजन करते समय मुख्य पॉइंट्स को एक कॉपी में लिख लेना चाहिए तथा छोटे-छोटे पॉइंटस का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं। रिवीजन हमेशा लिखकर करना चाहिए ।इससे लेख में तो सुधार होता ही है ,साथ ही टाइम मैनेजमेंट की स्किल भी निखरेगी।
पौष्टिक भोजन लें
सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से आहार में पौष्टिक भोजन लेना चाहिए एवं पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें और अपनी पढ़ाई पर अधिक से अधिक ध्यान दे सकें। उन्हें शोरगुल से अलग रहना चाहिए। जब भी विद्यार्थी पढ़ने के लिए अपनी किताब उठाते हैं तब उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता। उनका मन इधर-उधर भटकता रहता है तो इसके निवारण के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन कम से कम 10 मिनट ध्यान लगाना चाहिए जिससे मन शांत रहता है। सुबह उठकर योगा करना चाहिए, भ्रामरी प्राणायाम विशेष लाभकारी है। विद्यार्थियों को शांत वातावरण व टेबल चेयर पर बैठ कर अध्ययन करना चाहिए । शांत वातावरण में अध्ययन करने से पढ़ा हुआ अधिक समय तक याद रहता है। अपना आत्मविश्वास बनाये रखना चाहिए, हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। वहीं सीबीएससी हेल्पलाइन वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या का निवारण भी पा सकते हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button