उत्तर प्रदेशकरियरट्रेंडिंगराजनीतिव्यापार

सीएम योगी किया कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ व कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान

सीएम ने किसान मित्र एआई ऐप का किया शुभारंभ

नए उप्र में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता हैः सीएम योगी
LP Live, Lucknow: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को लोकभवन में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर किसान मित्र एआई ऐप का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने और कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ व कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के बिलारी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। जहां किसानों का सम्मान होता है। उनके परिश्रम व पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर सम्मान देता है। आपका परिश्रम व पुरुषार्थ न केवल यूपी का सम्मान बढ़ा रहा है, बल्कि विकास यात्रा का हिस्सा बनकर यूपी को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है। आपके परिश्रम का परिणाम है कि हमने कृषि विकास की दर को 9 फीसदी तक पहुंचाया है। पीएम के विजन के अनुरूप आने वाले समय में प्रदेश को 2027-28 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनना है तो वर्तमान की विकास दर को इससे तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा। किसान सम्मान दिवस के मौके पर किसानों को नए ट्रैक्टरो की चाबी भी सौंपी गई।

लघु फिल्म का प्रदर्शन व पुस्तिका का विमोचन
इस मौके पर कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखाई गई। सीएम ने किसानों की यशगाथा विकास यात्रा पुस्तिका का विमोचन भी किया। सीएम ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की भी चर्चा की। सीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अच्छे प्रशासक व महान किसान नेता थे। उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई लॉ से की थी, लेकिन किसान व कृषि पृष्ठभूमि के कारण उनकी स्पष्ट राय थी। उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है। चौधरी चरण सिंह ने अनेक कार्यों के जरिए अपने समय में किसानों के जीवन में बदलाव के अभियान को बढ़ाया था।

पिछले नौ साल में बदला भारत
सीएम योगी ने कहा कि साढ़े 9 वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है। पहली बार अन्नदाता किसानों ने महसूस किया कि वे भी किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लागत का डेढ़ गुना दाम एमएसपी, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में परिवर्तन किया गया। अब तक इसकी 15 किस्त किसानों के पास पहुंच चुकी है। सिर्फ य़ूपी में ही 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि पहुंच चुकी है।

स्कीम बनी स्वावलंबन का आधार
सीएम ने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में हो रहे प्रयासों में यूपी की दृष्टि से 22-23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा दी है। गन्ना किसानों को साढ़े छह वर्ष में दो लाख 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि खाते में भेज चुके हैं। धान व गेहूं की सीधी खऱीद और एमएसपी का लाभ डीबीटी के माध्यम से पहली बार मिला। प्राकृतिक खेती में हर मंडी, कृषि विज्ञान केंद्र, विश्वविद्यालयों के सर्टिफिकेशन की कार्रवाई हो, उसका ज्यादा दाम किसानों को प्राप्त हो, इस प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया गया। श्रीअन्न के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र वर्ष की दृष्टि से 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित कर पीएम ने अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग भी की है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button