ट्रेंडिंगदुनियादेशराजनीति

गणतंत्र दिवस: भारत पहुंचे मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो

रविवार को कर्तव्य पथ पर होगी 76वें गणतंत्र दिवस की परेड

परेड में शामिल होगा इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल 
LP Live, New Delhi: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रुप में हिस्सा लेंगे, जो भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। अपने पहले दौरे पर भारत आए सुबियांतो का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है। वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। भारत दौरे पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

पहले गणतंत्र दिवस पर भी इंडोनेशिया रहा मुख्य अतिथि
विदेश मंत्रालय के सूत्रों क अनुसार 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में भी इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि थे। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2018 में इंडोनेशिया का दौरा किया था और भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। यह पहली बार होगा जब इंडोनेशिया का मार्चिंग और बैंड दल विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेगा। पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में तेजी आई है।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button