उत्तर प्रदेशकरियरराजनीति

सुधीर सैनी बने मुजफ्फरनगर जिले के नए भाजपा अध्यक्ष

तेजेन्द्र निर्वाल को शामली और महेन्द्र सैनी को सहारनपुर जिले की कमान

उत्तर प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्षों के पदों पर नई नियुक्तियां
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश में भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला स्तर पर संगठन को ज्यादा मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भाजपा संगठन ने प्रदेश के पार्टी जिलाध्यक्षों में बदलाव करके नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश भाजपा से जारी सूची के अनुसार डा. सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर, तेजेन्द्र निर्वाल को शामली, महेन्द्र सैनी को सहारनपुर और शिवकुमार राणा को मेरठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा हाई कमान ने पिछले साल जब उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष की कमान भूपेंद्र चौधरी को सौंपी थी, तभी से उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में जिला अध्यक्षों में बदलाव की चर्चा थी। आखिर भाजपा की प्रदेश ईकाई ने यह सूची जारी कर दी है। इस सूची में की सूची जारी की है। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी। इस पर पार्टी के भीतर काफी मंथन भी चल रहा था। भाजपा के नए जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षो की जारी सूची के अनुसार सहारनपुर जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, शामली जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन (ऋतुराज), गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावि, बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सम्भल जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू और हापुड़ जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, रामपुर जिलाध्यक्ष हंसराज ‘पप्पू’, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष आकाश पाल, अमरोहा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, बिजनौर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बॉबी नियुक्त किये गये हैं।

प्रदेशभर में किया व्यापक बदलाव
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूरे प्रदेश में आगामी चुनाव में राजनीतिक बिसात को मजबूत बनाने की दिशा में व्यापक बदलाव किये हैं और लगभग सभी जिला और महानगर अध्यक्षों में भी बदलाव करके सूची जारी की गई है।

प्रदेश में अन्य जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची
लखनऊ महानगर – आनन्द द्विवेदी
लखनऊ जिला- विनय प्रताप सिंह
रायबरेली- बुद्धीलाल पासी
सीतापुर- राजेश शुक्ला
लखीमपुर- सुनील सिंह
हरदोई- अजीत बब्बन
अम्बेडकरनगर- त्रिम्यक तिवारी
बाराबंकी- अरविन्द मौर्य
बलरामपुर- प्रदीप सिंह
बहराइच- बृजेश पाण्डेय
गोण्डा- अमर किशोर कश्यप
श्रावस्ती- उदय प्रकाश त्रिपाठी
अयोध्या महानगर- कमलेश श्रीवास्तव
अयोध्या जिला- संजीव सिंह
उन्नाव- अवधेश कटियार

ब्रज क्षेत्र के भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम
आगरा महानगर- भानू महाजन
आगरा जिला- गिरिराज कुशवाहा
मथुरा महानगर- धनश्याम लोधी
मथुरा जिला- निर्भय पाण्डेय
फिरोजाबाद महानगर- राकेश शंखवार
फिरोजाबाद जिला- उदय प्रताप सिंह
एटा- संदीप जैन
अलीगढ़ महानगर- राजीव शर्मा
अलीगढ़ जिला- कृष्णपाल सिंह “लाला”
हाथरस- शरद महेश्वरी
मैनपुरी- राहुल चतुर्वेदी
कासगंज- केपी सिंह
बरेली महानगर- अधीर सक्सेना
बरेली जिला- पवन शर्मा
आंवला- आदेश प्रताप सिंह
बदायूँ- राजीव गुप्ता
शाहजहांपुर महानगर- शिल्पी गुप्ता
शाहजहांपुर जिला- केसी मिश्रा
पीलीभीत- संजीव प्रताप सिंह

कानपुर क्षेत्र के बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट
कानपुर महानगर उत्तर- दीपू पाण्डेय
कानपुर महानगर दक्षिण- शिवराम सिंह
कानपुर देहात- मनोज शुक्ला
कानपुर ग्रामीण- दिनेश कुशवाहा
इटावा- संजीव राजपूत
कन्नौज- वीर सिंह भदौरिया
फर्रुखाबाद- रूपेश गुप्ता
फतेहपुर- मुखलाल पाल
औरैया- भुवन प्रकाश गुप्ता
झांसी महानगर- हेमन्त परिहार
झांसी जिला- अशोक गिरि
बांदा- संजय सिंह
महोबा- अविनाश गुप्ता
चित्रकूट- लवकुश चौधरी
हमीरपुर- सुनील पाठक
जालौन- उर्विजा दीक्षित
ललितपुर- राजकुमार जैन

यूपी भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्ष 
गोरखपुर महानगर- राजेश गुप्ता
गोरखपुर जिला- युधिष्ठिर सिंह
संतकबीर नगर- जंगदम्बा लालवरिष्ठ
बस्ती- विवेकानन्द मिश्रा
सिद्धार्थनगर- कन्हैया पासवान
महाराजगंज- संजय पाण्डेय
देवरिया- भूपेन्द्र सिंह
कुशीनगर- दुर्गेश राय
आजमगढ़- कृष्णपाल
लालगंज- सूरज श्रीवास्तव
मऊ- नूपुर अग्रवाल
बलिया- संजय यादव

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button