देशपंजाबराजनीतिहरियाणा

चंडीगढ़ में शुरु हुआ इंडियन एयरफोर्स हेरिटेज केंद्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया इस विरासत वाले केंद्र का उद्घाटन

भारतीय वायु सेना की समृद्ध विरासत का केंद्र होगा साबित
LP Live, Chandigarh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने को चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना के विरासत (हेरिटेज सेंटर) केंद्र का उद्घाटन किया। भारतीय वायुसेना के समृद्ध इतिहास तथा विरासत का मूर्त रूप माने जाने वाले इस केंद्र में कलाकृतियों, भित्ति चित्रों तथा थ्रीडी डायोरमा का संग्रह है, जो वायुसेना की स्था्पना के बाद से इसके विकास को दिखाता है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में तैयार इंडियन एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन कर उसे आम लोगों को समर्पित किया है। रक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह विरासत केंद्र उन सभी के साहस और समर्पण का उदाहरण है जिन्होंने भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा दी हैं, यह उनके बलिदान को श्रद्धांजलि तथा राष्ट्रत की रक्षा में उनके अमूल्य योगदान की याद दिलाता है। उन्होंने 1948 के युद्ध, 1961 का गोवा मुक्ति संग्राम, 1962, 1965, 1971 तथा करगिल युद्धों में भारतीय वायुसेना के योगदान को याद किया जिसमें बल की शक्ति, प्रतिबद्धता और दक्षता को प्रदर्शित किया गया है। राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध के बारे में कहा कि युद्ध के दौरान सेना के तीनों अंगों द्वारा प्रदर्शित संयुक्त कौशल, एकीकरण और प्रतिबद्धता अभूतपूर्व और असाधारण थी। उन्होंने कहा कि यह युद्ध किसी जमीन या शक्ति के लिए नहीं बल्कि मानवता और लोकतंत्र के लिए लड़ा गया था।

नई पीढ़ी को मिलेगी प्ररेणा
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह केंद्र आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि वायुसेना की समृद्ध विरासत है और इसे संरक्षित रखना तथा उसका प्रदर्शन करना हमारा दायित्व है। यह केंद्र भारतीय वायुसेना के इतिहास को संरक्षित रखने और युवाओं को सशस्त्रा बलों के मूल्योंत को आत्मासात करने के लिए प्रेरित करने का महत्वरपूर्ण साधन बनेगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यापाल और चंडीगढ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित तथा वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी भी उपस्थित थे।

मंगलवार से मिलेगा प्रवेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की शॉप पर भी भ्रमण किया। इसके बाद एयरफोर्स के अधिकारियों द्वारा हेरिटेज सेंटर सेक्रेटरी कल्चर, चंडीगढ़ को सुपुर्द किया गया। रक्षामंत्री चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से बैठक करेंगे। लोग एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में मंगलवार से प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि यहां आने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की टूरिज्म संबंधी मोबाइल ऐप के माध्यम से बुकिंग सोमवार से ही शुरू हो चुकी है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button