उत्तर प्रदेश

इस बार अलग अंदाज मे मनेगी जन्माष्टमी, गौशालाओं मे पूजन करेंगे जनप्रतिनिधी

सीएम ने आम जनमानस को गौ सेवा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य आयोजन के दिये निर्देश

LP Live, Lucknow: योगी सरकार जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश की ग़ौशालाओं में गौपूजन का आयोजन करेगी।ऐसे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गौपूजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाने का अनुरोध किया है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंनें कहा कि इस अवसर पर गाय को गुड़ केला खिलाकर गौपूजन किया जायेगा। आम जनमानस तक गौ सेवा का संदेश पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा।
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की गौशालाओं और गो आश्रय स्थलों में इस बार भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य इसके जरिये प्रदेश के लोगों में गौ सेवा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जगाना है। उन्होंनें प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, ज़िला पंचायत अध्यक्षों से अपील की है कि गो-माता वैदिककाल से सनातन संस्कृति में पूज्यनीय रही हैं।  गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास बताया गया है। जन्माष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में पूरी श्रद्धा के साथ उनका पूजन किया जायेगा।

साफ़ सफ़ाई और पेयजल की व्यवस्था करें
पशुधन मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कान्हा गोशाला एवं गोआश्रय स्थलों की साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का अंग है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर अवतरण हुआ था। उन्होंने भगवत गीता में मानवता के लिए जो संदेश दिया वह सदियों तक मानव समाज के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन पर्व को पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाने जाने की अपील की है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button