खेलदुनियादेश

अब एशियाई पैरा गेम्स में इतिहास रचने को तैयार भारत

चीन के लिए रवाना हो रहा हैं 303 एथलीटों 143 प्रशिक्षकों का दल

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दी एथलीटों व प्रशिक्षकों की सूची को मंजूरी
LP Live, New Delhi: चीन में हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारती खिलाड़ियों ने पहली बार पदकों के शतक लगाकर इतिहास रचा है। अब 22 अक्टूबर से एशियाई पैरा खेलों में इसी तरह के प्रदर्शन को भारत तैयार है। खेल मंत्रालय ने एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने के लिए 17 खेल स्पर्धाओं के कुल 303 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार चीन के हांगझोऊ में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने के लिए 17 खेल स्पर्धाओं में भागीदारी के लिए 303 एथलीट खिलाड़ियों को मंजूरी दी है। इसके अलावा भारतीय दल में 143 प्रशिक्षकों, सहचरों, अधिकारियों और सहायक कर्मचारी भी चीन जाएंगे। जिन एथलीटों को मंजूरी दी गई है, उस सूची में 191 पुरुष और 112 महिला एथलीट शामिल हैं। इनमें से 123 एथलीटों के सबसे बड़े दल को एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें यूपी, हरियाणा, पंजाब व महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के अलग अलग स्पधाओं के खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ष 2018 में आयोजित एशियाई पैरा खेलों के पिछले संस्करण में 13 खेल स्पर्धाओं में कुल 190 एथलीटों ने भाग लिया था। पैरा खेलों के उस संस्करण में भारत ने 15 स्वर्ण सहित कुल 72 पदक जीते थे। एशियाई पैरा खेलों के अंतर्गत 22 खेल और 564 स्पर्धाएं प्रदर्शित होंगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button