अपराधआंध्र प्रदेशउत्तराखंडट्रेंडिंगमहाराष्ट्रराज्यस्वास्थ्य

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 पर्यटकों की मौत

मृतकों में दो महिला यात्री भी शामिल

हैलीकॉप्टर हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर लगी रोक
LP Live, Uttarkashi: उत्तरकाशी में पर्यटकों को लेकर उड़ान भरने के बाद एक हैलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हैलीकाप्टर क्रैश हादसे में पायलट समेत छह पर्यटकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस हादसे के बाद केदारनाथ के लिए हेली सेवा को रोक दिया गया है।

उत्तराखंड में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर है। बताया जा रहा है कि एयरोट्रांस कंपनी के हेलिकॉप्टर ने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास नाग देवता नामक स्थान पर पहुंचते ही हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के दौरान हेलिकॉप्टर में सात यात्रियों के सवार थे, जिनमें 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक घायल यात्री का रेस्क्यू किया गया है। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का बताया जा रहा है। पुलिस के यह हेलीकॉप्टर हादसा गुरुवार की सुबह हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को 08:38 बजे प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी में गंगनानी के पास नाग देवता नामक स्थान पर एक हैली क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान हैलीकाप्टर में 06 यात्री (04 पुरुष, 02 महिला) व 1 पायलट सवार थे। पायलट की पहचान कैप्टेन रॉबिन सिंह के रूप में हुई है। जबकि 4 यात्री मुंबई व 2 आन्ध्र प्रदेश के रहने वाले थे। पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत हुई है। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ भटवाडी मौके पर है।

हेली सेवा पर से श्रद्धालु परेशान
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगाई गई है। जिसमें यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा रोक दी गई है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी, दयानंद सरस्वती की ओर से यह जानकारी दी गई।इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है। जिसमें कई यात्री अब पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button