Uncategorizedट्रेंडिंगदुनियादेशराजनीतिव्यापार

पीएम मोदी काे मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान

मिश्र के राष्ट्रपति सिसी ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल' सम्मान

LP Live, New Delhi: मिश्र के दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया। यह सम्मान मिश्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने प्रदान किया। पीएम मोदी ने शहीद स्मारक पर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मिश्र में वर्ष 1915 से शुरू हुआ यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को दिया जाता है, जिन्होंने मिस्र या मानवता की अमूल्य सेवा की हो। मिश्र के दौरे पर गये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह सवोच्च सम्मान वहां के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने प्रदान किया। पिछले नौ सालों में पीएम मोदी को मिला यह 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। मिश्र के इस सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ शुद्ध सोने से बना है, जिसमें वर्गाकार सोने की तीन इकाइयां शामिल हैं, जिनमें मिस्र पर शासन करने वाले बादशाह फिरौन के प्रतीक शामिल हैं। पहली इकाई राष्ट्र को बुराइयों से बचाने का विचार पेश करती है, जबकि दूसरी इकाई नील नदी द्वारा लाई गई समृद्धि एवं खुशी का प्रतीक है और तीसरी इकाई धन एवं सहनशीलता को संदर्भित करती है। ये तीनों इकाइयां एक-दूसरे से सोने से बने गोलाकार फूलों से जुड़ी होती हैं, जिसमें फिरोजा और रूबी रत्न जड़े होते हैं।

इन देशों से मिल चुके सर्वोच्च सम्मान
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’, फिजी के ‘द कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर’, पलाऊ गणराज्य के ‘एबाकल’ पुरस्कार, भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्याल्प’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मोदी को अमेरिकी सरकार द्वारा ‘लीजन ऑफ मेरिट’, बहरीन द्वारा ‘किंग हम्माद ऑर्डर ऑफ द रिनेसांस’, मालदीव द्वारा ‘द ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्यूस्ड रूल ऑफ निशां इज्जुद्दीन’, रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड’, फलस्तीन का ‘द ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवॉर्ड’, अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान’ और गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिये जाने वाले सऊदी अरब के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सऊद’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

गीज़ा के महान पिरामिड का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी मिस्त्रे यात्रा के दौरान काहिरा में गीज़ा के महान पिरामिड का दौरा किया। इससे पहले मोदी ने काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का दौरा किया। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अनगिनत भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 4300 से अधिक बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अल-हकीम मस्जिद गये मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि काहिरा में ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस हुआ। यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक गहरा प्रमाण है। मस्जिद में मौजूद भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्य शुजाउद्दीन शब्बीर तांबावाला ने पीएम मोदी से मुलाकात कर कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पीएम मोदी यहां आए।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button